Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जालंधर DC ने टूटी सड़कें तुरंत बनाने के दिए निर्देश, और साथ में कहा…

13

जालंधर  : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जालंधर प्रशासन ने हाल ही में हुई भारी बारिश और सतलुज दरिया तथा वेईं नदी के किनारे स्थित घरों को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए बाढ़ राहत मानकों के तहत नियमों के अनुसार 30 लाख रुपये की राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन और मुआवजा अगले कुछ दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह सहायता राशि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में वितरित की जा रही है, जिसका उद्देश्य उन्हीं लोगों की मदद करना है जिनके घरों को हाल की बाढ़ से नुकसान पहुँचा है। डॉ. अग्रवाल ने दोहराया कि पंजाब सरकार हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस कठिन समय में कोई भी प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

डिप्टी कमिश्नर ने भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शहर के कई हिस्सों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नकोदर रोड और विशेष रूप से श्री गुरु रविदास चौक के आसपास मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने और पानी की सही निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अन्य बारिश प्रभावित इलाकों में भी सड़कों की मरम्मत बिना देरी के करने के आदेश दिए ताकि लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।

इससे पहले डॉ. अग्रवाल ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का दौरा किया और चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। दानदाताओं द्वारा इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ज़रूरत के समय मानवता की भलाई के लिए किए गए ये नेक और संवेदनशील प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.