Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाकफोर्स व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 राउंड फायर कर भागे, दैनिक सामग्री बरामद

27

बालाघाट। सरकार विरोधी पर्चे फेंकने, बैनर टांगकर अपनी मौजूदगी दिखाने के नक्सलियों के असफल प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। 6 सितंबर को लांजी के चौरिया-चिलोदा के जंगल में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप मिलने के 11 दिन बाद लांजी के देवरबेली क्षेत्र के मलकुआ जंगल में रविवार को हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

घटना में नक्सली या सुरक्षा जवानों को किसी तरह की हानि नहीं हुई

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुष्टि करते हुए बताया कि मलकुआ और राशिमेटा गांव के बीच घने जंगल में हाकफोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में नक्सली या सुरक्षा जवानों को किसी तरह की हानि नहीं हुई। जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों तरफ से आठ से दस राउंड फायर हुए। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। जंगल में मलाजखंड दलम के 10 से 12 नक्सली थे। एक्सचेंज आफ फायर की इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

इलाके में सर्चिंग तेज कर दी जो आगे भी जारी रहेगी

मुठभेड़ के बाद हॉकफोर्स ने घटनास्थल से नक्सलियों का दैनिक उपयोग का बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है। जवानों ने नक्सल टेंट, तिरपाल, खाना पकाने के बर्तन, यूएसबी चार्जर, बैटरी क्लिप, 12 वाट बैटरी, मल्टीमीटर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक्सचेंज ऑफ फायर की इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।

अक्टूबर 2022 में लांजी के सुलसुली चौकी के ग्राम बोदालझाेला में हुई थी मुठभेड़।

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में लांजी के सुलसुली चौकी के ग्राम बोदालझाेला के जंगल में सर्चिंग कर रहे हाकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हाकफोर्स व सीआरपीएफ के जवानों ने एक महीने के अंदर नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक डंप बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकामयाब किया है। इस साल 23 अगस्त को लांजी में नरपी के जंगल और 6 सितंबर को चौरिया चिलोदा के जंगल में सर्चिंग के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सहित नक्सली साहित्य व अन्य रोजमर्रा के सामान बरामद किए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.