Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर आई है… जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां दोंदवाड़ा की शाजिया अब शारदा… बन चुकी है और महादेवगढ़ मंदिर में मयूर संग सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। खंडवा के ऐतिहासिक महादेवगढ़ मंदिर में मंत्रोच्चार की गूंज के बीच एक अनोखी शादी हुई। दोंदवाड़ा की शाजिया ने सनातन रीति-रिवाज से मयूर के साथ सात फेरे लिए और अब वो शारदा बन गई है। शादी की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से हुई। फिर भारत माता की प्रतिमा के सामने मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे पूरे किए गए। शाजिया से शारदा बनी युवती ने कहा कि मुझे बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी। मैंने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने मन से यहां आकर मयूर से विवाह किया। वहीं, मयूर ने कहा कि हम दोनों ने साथ जीने का फैसला किया है। दोनों की रज़ामंदी के साथ यह विवाह किया। शादी के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया… और शारदा के इस नए सफर की शुभकामनाएं दीं।

35

शहडोल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राजा रघुवंशी केस की तरह ही एक और दर्दनाक मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर से सामने आया है…जहाँ महज़ 45 दिन पहले हुई शादी का अंत एक संदिग्ध मौत के साथ हो गया। परिवार का आरोप है कि 26 वर्षीय सौरभ तिवारी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि पत्नी के कथित अवैध संबंध, मानसिक प्रताड़ना और पैसों की मांग ने उसे मौत की कगार पर धकेल दिया। भाई की मौत के बाद बहन राखी लेकर उसका इंतज़ार करती रह गई।

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मसीरा गांव के रहने वाले सौरभ तिवारी की शादी 23 मई 2025 को चितराव गांव की श्रेया पांडेय से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआती कुछ दिन सब सामान्य रहे, लेकिन 10 दिन बाद ही विवाद शुरू हो गए। आरोप है कि सौरभ की पत्नी रात-रात भर मोबाइल पर किसी और से बात करती थी, और पूछने पर झगड़ा करती थी। परिजनों का कहना है कि उसने खुद कबूल किया था कि उसका किसी और से प्रेम संबंध है। साथ ही ससुराल से 10 लाख रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर की मांग की… वरना झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

परिजनों के मुताबिक, पत्नी की इन हरकतों और धमकियों से सौरभ गहरे तनाव में चला गया। मौत से ठीक पहले उसने माता-पिता को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। उसके मोबाइल से एक कथित ऑडियो भी मिला है, जिसमें वह टूटे हुए मन से अपना दर्द बयां कर रहा है। और पत्नी को राहत देने की भीख मांगते हुए मर जाऊंगा कह रहा है…हालांकि पुलिस ने इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी का उसके आशिक के साथ हुई बातचीत के ऑडियो और आपत्तिजनक जानकारी भी पति के हाथ लगी जिसे अननोन नंबर से किसी ने मृतक के पास भेजा था। जिसके बाद प्यार में मिले धोखे से मृतक काफी परेशान हो गया था।

सौरभ के माता-पिता ने थाना प्रभारी और एसपी शहडोल को शिकायत देकर पत्नी और उसके परिवार पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है और कड़ी सज़ा की मांग की है। बहन का कहना है कि रक्षाबंधन पर वह भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतज़ार कर रही थी, लेकिन अब उसकी कलाई हमेशा के लिए खाली रह गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.