Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे बीजेपी शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री, फूंकेंगे चुनावी बिगुल

46

भोपाल। आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। अपनी पार्टियों के प्रचार प्रसार के लिए दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भाजपा पार्टी द्वारा आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इन मुख्यमंत्रियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर जन सभा का आयोजन भी किया जायेगा।

ये 5 मुख्यमंत्री होंगे जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा शामिल होंगे। इन 5 मुख्यमंत्रियों के अलावा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

इन जिलों से निकलेगी जन आशीर्वाद यात्रा

विन्ध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शामिल होंगे। यह यात्रा पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर से शुरू होगी। महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे शामिल होंगे। नरसिंहपुर जिले के कामती से यह यात्रा शुरू होगी। इंदौर संभाग की यात्रा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शामिल होंगे, जो धार से शुरू होगी। वहीं मालवा क्षेत्र की यात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे, जो नर्मदापुरम जिले सिवनी मालवा से यात्रा शुरू होगी।

25 सितंबर को होगा महाकुंभ

 मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इन यात्राओं में शामिल हुए थे। संभावना है कि, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी भी इन यात्राओं में शामिल हों। इन सभी यात्राओं के समापन पर 25 सितम्बर को भोपाल में विशाल कार्यकर्ता महाकुम्भ आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महाकुम्भ में शामिल होने भोपाल आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.