Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर...

उफनती नदी के बीच में फंसी भारत नेपाल मैत्री बस, 53 यात्री थे सवार…रस्सी के सहारे किया गया रेस्क्यू

76

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार कोटद्वार और टिहरी में भारी बारिश जारी है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भारी बारिस के कारण हरिद्वार-बिजनौर बॉर्डर पर भारत नेपाल मैत्री बस बीच नदी में फंस गई। नदी के बीच बस फंसने से उसमें सवार यात्री घबरा गए और उनमें चीख-पुकार मच गई।

बस फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस औए SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। बस में 53 यात्री सवार थे। यात्रियों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया।

हरिद्वार-बिजनौर बॉर्डर पर स्थित कोटावाली नदी का पुल क्षतिग्रस्त है, ऐसे में यहां बड़े वाहनों के लिए रपटा बनाया गया है। भारत नेपाल मैत्री बस शुक्रवार सुबह इसी रपटे से निकल रही थी, तभी नदी का पानी बढ़ गया और बस नदी में फंस गई। पिछलों दिनों भी एक बस इसी नदी में ऐसे ही फंस गई थी और उसमें भी नेपाल के यात्री सवार थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.