Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पहलवान सौरव गुर्जर ने किया बाबा महाकाल का दर्शन, त्रिपुंड लगाकर उतरते हैं WWE रिंग में

112

उज्जैन। WWE में सांगा नाम से मशहूर भारतीय पहलवान सौरव गुर्जर गुरुवार को बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे। पहलवान सौरव गुर्जर ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का दर्शन कर आशिर्वाद लिया। सौरव गुर्जर हाल के महीनों में रिलीज हुई रणवीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में विलेन किरदार में भी नजर आए थे। सौरव त्रिपुंड तिलक लगाकर रिंग में उतरते हैं जिसके चलते वो युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं। सौरव महाभारत टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद पहलवान सौरव गुर्जर ने कहा कि यहां आकर मैं धन्य हो गया, मैं निःशब्द हूं, मेरे पास शब्द नहीं है बाबा महाकाल के दर्शन के बाद, बाबा का यह धाम अद्भुत है। पहलवान सौरव गुर्जर मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं से भी काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा यहां से कोई भक्त बिना दर्शन के नहीं लौटता ये शानदार है। मुझे फिर से यहां आने का सौभाग्य मिले।

रेसलर गुर्जर ने कहा कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व इंटरनेशनल रिंग में करता हूं। रेसलर ने सनातन को लेकर कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि दुनिया सनातन को जाने इसलिए मैं रिंग में रुद्राक्ष पहनकर उतरता हूं। जिससे दुनिया हमारे सनातन धर्म की ताकत को जाने। उन्होंने कहा आगे आने वाले समय में दुनिया सनातन को मानेगी और सनातन धर्म इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.