Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

घने कोहरे की लपेट में रतलाम, कड़ाके की ठंड और जीरो विजिबिलिटी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

56

रतलाम: ना शिमला, कुल्लू मलानी, ना ही कश्मीर यह मध्यप्रदेश का रतलाम शहर चारों और से घने कोहरे से घिरा है। कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। उत्तर भारत से आने जाने वाली कई ट्रेन रतलाम प्लेटफार्म पर लेट पहुंची। आज सुबह 6 बजे से घना कोहरा छाया रहा। 10 फीट से 100 मीटर तक सड़क पर कोई नजर नहीं आ रहा था। घने कोहरे और कडा़के की सर्दी में भी नन्हे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है।

आलम यह है कि दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, वही आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा शहर के दो बत्ती और अलकापुरी क्षेत्र सुबह 8 बजे से ही मजदूरों से भरा रहता है जो इस मौसम सूना पड़ा है। सुबह 6 बजे तक पड़ने वाला कोहरा 9 बजे तक छाया रहा

लगातार दो दिनों में मौसम ऐसी करवट बदली जिससे मौसम सुहाना हो गया है। घने कोहरे की वजह से 100 मीटर तक कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में वाहन चालाकों को भी मुश्किल हो रही है और वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की सम्भावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.