Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और...

‘तेलंगाना में KCR की वारंटी खत्म, कांग्रेस की गारंटी का समय शुरू’, जयराम रमेश का चंद्रशेखर राव पर हमला

56

कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी ‘वारंटी’ अब ‘समाप्त’ हो गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राज्य में हैदराबाद के बाहर विकास नहीं हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “तेलंगाना राज्य का गठन प्रदेश के सभी क्षेत्रों और जिलों में विकास लाने के लिए किया गया था। नौ साल बाद, हैदराबाद और उसके आसपास ही विकास हुआ है।”

तेलंगाना में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी दर
रमेश ने कहा कि तेलंगाना राज्य का गठन स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के मौके सुनिश्चित करने के लिए किया गया था, लेकिन नौ साल बाद भी तेलंगाना में देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी दर है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल को छोड़कर तेलंगाना राज्य लोकसेवा आयोग के ज़रिए कोई अहम भर्ती नहीं हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा, “तेलंगाना राज्य का गठन सामाजिक न्याय को बढ़ाने के लिए किया गया था। इसके गठन का उद्देश्य राज्य के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को शासन में हिस्सेदारी प्रदान करना था। नौ साल तक राज्य पर हर तरह से केसीआर, उनके बेटे, भतीजे और बेटी का नियंत्रण रहा है।”

केसीआर की ‘वारंटी’ खत्म हुई
उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कहा, “इन नौ वर्षों के पूर्ण विश्वासघात के बाद, लोग कह रहे हैं…। केसीआर की ‘वारंटी’ खत्म हुई। कांग्रेस की छह गारंटी के लिए समय शुरू हुआ।” कांग्रेस दक्षिणी राज्य में सत्ता में आने की कोशिश में लगी है, जबकि केसीआर नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। राज्य में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने हैं, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.