Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

“रिंग में हम जाते हैं तो पहनते हैं रुद्राक्ष की माला, क्योंकि…” महाकाल के दरबार पहुंचे महाभारत के भीम का बड़ा बयान

28

उज्जैन। आज डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान और सीरियल महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले सौरभ गुर्जर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे। यहां भारतीय रेसलर पहलवान गुरुवार अल सुबह अमेरिका से उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। वे धोती सॉल पहने नजर आए और नंदी हाल बैठकर करीब एक घंटे तक भगवान की आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के गेट से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पंडित पुजारी ने उनका पूजन जलाभिषेक करवाया।

महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुए महाभारत के भीम

 बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्च करते हुए सौरव गुर्जर ने कहा कि “अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद मेरा मन बाबा महाकाल के दर्शन करने का था, इसलिए मैं भगवान का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचा हूं। मैं यहां आकर और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करके मुझे कितनी खुशी हुई है, मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। सच में आज भगवान के दर्शन पाकर मैं धन्य हो गया। महाकाल मंदिर में काफी अच्छी व्यवस्थाएं हैं, यहां हर श्रद्धालु को बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिल रहा हैं। मैं फिर कहूंगा मैं तो बाबा महाकाल के दर्शन करके धन्य हो गया।”

सनातन पर बोले सौरभ गुर्जर

 रेस्लर सौरभ गुर्जर ने सनातन पर बात करते हुए कहा कि “मैं इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर उतरता हूं, जिससे दुनिया हमारे सनातन धर्म को जाने। आने वाले समय में पूरी दुनिया सनातन को जानेगी और मानेगी भी, इससे हमारा सनातन आगे बढ़ेगा और ऐसे ही बढ़ता रहेगा।” बता दें कि महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे सौरव गुर्जर धोती और शॉल में नजर आए। सौरव ने नंदी हाल बैठकर करीब 1 घंटे तक भगवान की आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। सौरभ ने मंदिर समिति की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि “मैं दोबारा फिर आऊंगा।”

सांगा नाम से है फेमस

सौरभ NXT में सांगा के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की ब्र्ह्मास्त्र फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। सौरव गुर्जर को आज दुनिया सांगा के नाम से जानती है। उन्होंने अमेरिका में होने वाली फाइट NXT की रिंग में अपना दम दिखाया, इसके बाद WWE के मेन सेगमेंट और फिर RAW में भी नजर आ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.