Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...

कमजोर पड़ा मानसून, वातावरण में छाई नमी से हो सकती है बूंदाबांदी

51

जबलपुर। एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। वर्षा करने वाली मानसून प्रणालियां की निष्क्रियता से वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि वातावरण में छाई नमी से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई मानसून प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर की तरफ जाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में भी अभी तीन-चार दिन तक किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत भी मिल रहे हैं। जिसके कारण अब वर्षा की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि वातावरण में छाई नमी और स्थानीय स्तर पर छाए बादलों के कारण अगले 24 घंटे के दौरान जबपुर सहित संभाग के जिलो में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

दिन भर छाए रहे बादल

बहरहाल शुक्रवार को भी आसमान पर दिन भर बादलों का डेरा रहा। संभाग में कहीं-कहीं बूंदबांदी भी हुई। ठंडी हवा से शाम को मौसम सुहाना रहा। बादलों की अठखेलियों को देख ये संभावना जताई जा रही थी कि हल्की वर्षा होगी पर बादल बरसे नहीं। मौसम विज्ञानियों क अनुसार मानसून फिलहाल शिथिल पड़ गया है। आने -वाले दो-चार दिनों में मौसम धीरे धीरे साफ होने लगेगा। यानी आने वाले दिनों में लोगों को धूप और उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ सकता है।

नम हवा से तापमान हुआ कम

शुक्रवार को बादल और कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी के फेर में ठंडी हवा से वातावरण में नम रहा। अधिकतम तापमान भी कम होकर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मानसून सीजन में वर्षा की बात करें तो अब तक 1110 मिलीमीटर यानी 43.7 इंच वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष के मानसून सीजन अब तक 40.1 इंच वर्षा हो चुकी थी।

शुक्रवार को ऐसा रहा जबलपुर का मौसम

सूर्योदय- सुबह 5:51

सूर्यास्त- शाम 6:34

तापमान

अधिकतम तापमान- 28.5 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान – 23.8 डिग्री सेल्सियस

सुबह की आर्द्रता- 84 प्रतिशत

शाम की आर्द्रता- 79 प्रतिशत

मौसम का पूर्वानुमान

दिनांक अधिकतम – न्यूनतम

26 अगस्त- 29.0 – 24.0

27 अगस्त – 30.0 – 24.0

कटनी

26 अगस्त – 31.0 – 24.0

27 अगस्त – 31.2 – 24.6

मंडला

26 अगस्त – 31.0 – 24.0

27 अगस्त- 32.0 – 24.0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.