Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बद्रीनाथ धाम की दीवार पर दरार से हड़कंप, पुरातत्व विभाग ने शुरू की मरम्मत

135

देहरादून। उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब विख्यात तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार में भी दरार आ गई है। इसकों लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले देखी गईं इन दरारों के बारे में लोगों को नहीं बताया गया था। शुरुआत में ऐसी संभावना थी कि दरारें भूधंसाव के कारण हो सकती हैं।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने टीम भेजकर ग्राउंड सर्वे किया। जिसमें पाया गया कि मंदिर के द्वार पर पड़ी इन दरारो की वजह बारिश और अन्य पर्यावरण से जुड़े फैक्टर हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद् (देहरादून सर्कल) मनोज सक्सेना ने टीओआई को बताया, ‘सिंह द्वार की भीतरी दीवार में छोटी दरारें और उभार आए हैं। हमारी टीम ने दीवार पर पत्थरों को जोड़ने वाले लोहे के क्लैंप को तांबे के क्लैंप से बदलकर मरम्मत शुरू कर दी है।’

सिंहद्वार की अंदरूनी दीवार पर छोटे क्रैक पड़े हुए हैं। पुरातत्व विभाग की टीम ने रिपेयरिंग शुरू कर दी है। पत्थरों को आपस में जोड़े रखने के लिए इस्तेमाल किए गए आयरन क्लैम्पस को कॉपर क्लैम्पस से बदला जा रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बद्रीनाथ की दीवार पर मामूली सी दरार है जो जमीन के खिसकाव की वजह से पड़ी है। हम इस पर नजर रख रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.