Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कलाई के जादूगर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास एक झटके में कुंबले अगरकर और जहीर को किया पीछे

33

नई दिल्ली। Kuldeep Yadav Record: भारतीय टीम ने श्रीलंका के विजयी रथ को रोक दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के 13 मैच के जीत के सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल की। मंगलवार को हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अनिल कुंबले, जहीर खान और अजित अगरकर को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 43 रन देकर 4 विकेट लिए। वह टीम इंडिया के लिए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बने। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। अब वह एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

कुलदीप यादव ने 150 विकेट पूरे

चाइनामैन स्पिनर ने 88 वनडे मैं 150 विकेट लिए। उनस ऊपर तेज गेंदबा मोहम्मद शमी है। उन्होंने 80 वनडे में 150 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव ने अगरकर, जहीर और कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। अजित अगरकर ने 97, जहीर खान ने 103 और अनिल कुंबले ने 106 वनडे मैचों में 150 विकेट लिए थे।

स्पिनर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर

इसी के साथ कुलदीप 150 विकेट सबसे कम मैचों में पूरे करने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं। पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने 78 मैच, अफगानिस्तान के राशिद खान ने 80 मैच और श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस ने 84 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे।

रोहित शर्मा ने सबसे तेज 8 हजार रन पूरे किए

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 160 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला हैं। उन्होंने 173 पारियों में ये आंकड़ा हासिल किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.