Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

श्रीलंका की जीत का सिलसिला टूटा भारत ने दी 41 रनों से मात फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

47

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने अपने दूसरे सुपर-4 मैच में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। जवाब में उतरी श्रीलंका टीम 41.3 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने वनडे करियर में 51वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने दस हजार रन भी पूरे किए। रोहित के अलावा केएल राहुल ने 39 और ईशान किशन ने 33 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट झटके, जबकि ऑफ स्पिनर चरिथ असालंका ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। एक विकेट महीश थीक्षणा को मिला।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की खराब शुरुआत रही। टीम ने तीसरे ओवर में पथुम निसांका 6 रन का विकेट खो दिया। कुसल मेंडिस 15 रन ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 7वें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। आठवें ओवर में सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने 2 रन को चलता किया। शुरुआती 10 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। धनंजय डी सिल्वा 41 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असालंका 22 रन पर कुलदीप यादव का शिकार बने।

भारत: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के एल राहुल (कीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: प्लेइंग XI

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ना, कुसल मेंडिस (कीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दसुन शानका (कीपर), दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, मथीशा पथिराना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.