Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

इंदौर से भोपाल जा रही बस के इंजन में आग, समय रहते पाया गया काबू, सभी यात्री सुरक्षित

43

सीहोर। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे इंदौर से भोपाल की ओर आ रही बस के इंजन में आग लग गई। राहगीरों ने पीछा कर बस को रुकवाया। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था और आनन फानन में यात्रियों को नीचे उतारकर बस पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों की मदद से आग बुझाई गई। गनीमत रही आग लगने में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यात्रियों से भरी बाल्वो बस क्रमांक एमपी 13 पी 2790 इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि जब बस क्रिसेंट चौराहा से गुजर रही थी तब वहां से बाइक पर जा रहे युवकों ने बस के पिछले हिस्से में आग की लपटें और धुआं उठता देखा, उन्होंने बस का पीछा कर रुकवाया। तब तक आग पूरे इंजन को चपेट में ले चुकी थी। आनन- फानन में 30 से अधिक यात्रियों को नीचे उतारा गया।

बस में नहीं था अग्रिशमन यंत्र

इसे लापरवाही ही माना जाएगा कि आग बुझाने के लिए बस में अग्रिशमन यंत्र ही उपलब्ध नहीं था। ऐसे में बस के स्टाफ ने यात्रियों के साथ मिलकर पानी और रेत डालकर व झाडिय़ों की मदद बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक बस से अग्रिशमन यंत्र मांगकर आग पर काबू पानी की कोशिश की गई। तब तक किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दे दी थी। तत्काल मौके पर दमकल को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। काफी देर बाद आई दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.