Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत...

गणेश चतुर्थी पर बनेगा वैधृति योग, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा

35

हिंदू धर्म में 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव को सभी को बेसब्री इंतजार रहता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। 19 सितंबर को शुभ योग में गणेश पर्व की शुरुआत होगा, इसलिए तीन राशि वालों के लिए यह पर्व काफी शुभ होगा। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर इस बार वैधृति योग निर्मित हो रहा है। इसके अलावा स्वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है जो मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है।

गणेश चतुर्थी पर्व की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर को दोपहर 12.39 मिनट पर चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी और यह 19 सितंबर को 1:43 पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के कारण गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को ही मनाई जाएगी। सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। गणपति बप्पा की पूजा के बाद ही किसी शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, शुभ संयोग निर्मित होने के कारण इन राशियों को अच्छा फल मिल सकता है।

मेष राशि वालों के घर खुशियों का आगमन

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश का मेष राशि के जातकों पर आशीर्वाद बना रहेगा। घर में खुशियां आ सकती है। धन की कमी दूर होगी। भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सिंदूर अर्पित करें। घर की सभी समस्याएं दूर होगी। कानूनी मामलों में सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि को मिलेगी सुख समृद्धि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी शुभ मानी जा रही है। गणेश चतुर्थी पर मिथुन राशि के जातकों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। करियर में उन्नति मिलेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जातक के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। व्यापार में लाभ होगा।

मकर राशि को मिलेगा मान सम्मान

मकर राशि के जातकों के लिए भी विनायक चतुर्थी शुभ समाचार लेकर आएगी। धन लाभ हो सकता है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। नए रास्ते बनाकर मिसाल पेश कर सकते हैं। मकर राशि वालों को भगवान गणेश की पूजा हर दिन करना चाहिए। गुड़ का प्रसाद भोग में लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.