Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...

मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को आज पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज देंगी पुरस्कार

65

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) और पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। करीब ढाई करोड़ रुपये के पुरस्कार प्रदेश के क्रिकेटरों के बीच बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज होंगी।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा प्रतिवर्ष घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से होगा। मिताली सोमवार दोपहर इंदौर पहुंचेंगी जबकि सिंधिया उज्जैन में भगवान महाकाल की शाही सवारी में दर्शन-पूजन करने के बाद इंदौर आएंगे। मध्य प्रदेश की रणजी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके लिए टीम को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसी तरह अन्य टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान के लिए खींचतान जारी है। पद्मश्री से सम्मानित शख्सियत का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। वहीं महिला वर्ग में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का नाम लगभग तय है। हालांकि आधिकारिक घोषणा कार्यक्रम से ठीक पहले की जाएगी।

इंदौर में आज से देशभर के खिलाड़ियों के बीच टक्कर, प्रतिष्ठित आल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा

शहर में अगले कुछ दिनों तक देशभर के शतरंज खिलाड़ियों का मेला लगेगा। स्थानीय एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 11 से 13 सितंबर तक प्रतिष्ठित आल इंडिया आइपीएससी शतरंज टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें देशभर से 350 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे

एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट स्वीसलीग पद्धति से खेला जाएगा। जिसमें टीम चैंपियनशिप के साथ ही व्यक्तिगत मुकाबले भी होंगे। टीम चैंपियनशिप में 4 राउंड जबकि व्यक्तिगत वर्ग में 7 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। आइपीएससी शतरंज स्पर्धा में विभिन्न राज्यों के स्कूलों की टीमें शिरकत करती हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए इंदौर का चयन किया गया क्योंकि यहां होने वाले टूर्नामेंट और मेजबानी देशभर में प्रसिद्ध है। टूर्नामेंट में तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए इनडोर हाल को अंतरराष्ट्रीय शतरंज के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। मेजबान मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आ चुकी हैं। इंदौर से एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और डेली कालेज की टीम मप्र की चुनौती पेश करेंगी। देशभर से आए खिलाड़ी शहर में खेल के साथ ही अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसके लिए उन्हें इंदौर की खूबियों से भी अवगत कराया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.