Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

गरीबों के लिए लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना, पीएम आवास योजना से वंचित रह गए आवासहीनों को मिलेगा लाभ

60

भोपाल। प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवासहीनों के लिए सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू करेगी। इसमें भूखंड देने के अलावा हाइराइज बिल्डिंग बनाकर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए वे गरीब व्यक्ति पात्र होंगे, जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं जुड़ पाए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस में दी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों का समय है, कानून-व्यवस्था चाकचौबंद रखें। सावधानी में कोई कमी न आए।

वंचित हितग्राहियों की बनेगी सूची

मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय से मुख्यमंत्री ने वर्चुअली अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जितने भी गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं, उनके लिए हम जल्द ही योजना लागू करने वाले हैं। जिनमें ऐसे व्यक्तियों की सूची बनेगी। आप सभी ध्यान दें कि सूची बनाने में कोई अनैतिक कार्य न शुरू हो जाए। इस बार ग्वालियर से दस सितंबर को लाड़ली बहनों के खातों में पैसे डालूंगा। कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्णय लें। शांति सुरक्षा का माहौल बनाएं। सावधानी में कोई कमी न आए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहें, ताकि त्योहार के समय कानून व्यवस्था बेहतर रहे।

सोयाबीन की फसलों को नुकसान हुआ है, हम भरपाई करेंगे

मुख्यमंत्री ने फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी वर्षा हो रही है, जो प्रसन्नता की बात है पर कुछ जगहों पर सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। किसान चिंता न करें। किसान कल्याण मेरी सरकार का मिशन है। जहां भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ, वहां राहत और फसल बीमा का पैसा देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविकता के आधार पर आकलन कर क्षतिपूर्ति देने का काम करें। बिजली स्थिति अब सामान्य है पर अभी एक बार और समीक्षा की जाएगी। ऊर्जा विभाग के साथ-साथ कलेक्टर-कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति देखें। कृषि कार्य के लिए 10 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जिले की जल उपयोगिता समिति की बैठक जरूर करा लें। बांध में पानी है तो बैठक कर तय करें कि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाए। कलेक्टर- कमिश्नर रबी की फसल की बोवनी के पहले पूरा आकलन कर विभाग को बताएं। खाद्यान्न की आपूर्ति में कहीं कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कहीं कोई कमी है ताकि समय पर व्यवस्था हो जाए।

चुनाव की व्यवस्था के कारण कोई दिक्कत न हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव की व्यवस्था के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई परेशानी न आए। योजनाएं संचालित होती रहें। हितग्राही मूलक योजनाओं के भुगतान समय पर होते रहें। जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा भी कर लें और कहीं कोई कमी न रहे।

14 सितंबर को बीना आएंगे प्रधानमंत्री

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना आएंगे। यहां वे बीना रिफायनरी की पेट्रोकेमिकल परियोजना के विस्तार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जो दो लाख करोड़ रुपये के काम होने हैं, उनका भी लोकार्पण होगा। इस निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.