Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: अवमानना याचिका पर नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस... क्रिकेट के दिग्गज अनिल कुंबले ने किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दौरा: वन कर्मियों और प्रशिक्षु रक्षको... उज्जैन में पानी का पाइप काटने की पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-डंडों से हमले में ग... मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण हादसा टला: स्कूल के पास खड़े बासमती चावल से लदे ट्रक में अचानक लगी... कर्नाटक में बंधक बनाए गए मध्य प्रदेश के पन्ना के 21 मजदूर: वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुल... संसद में परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी शिवसेना (यूबीटी): उद्धव ठाकरे ने पारदर्शिता और समिति के गठन प... पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर भड़का आक्रोश: समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय के बाह... झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी ने लोहे क... उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया गया विशेष अभियान दिवस: सुबह से शाम तक बूथों... उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सनसनीखेज वारदात: पडरौना के प्रसिद्...

रक्षाबंधन पर मायके आई नवविवाहिता ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

67

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रक्षाबंधन पर मायके आई एक महिला ने सुसाइड कर लिया घटना ग्राम जसराज की है, घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम सुगंध्या था और महिला ने मायके में फांसी लगा ली परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो इस बात का पता चला।

 जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ढाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुगंध्या की शादी एक साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिन तो वह ससुराल में ठीक रही लेकिन उसके बाद पति और ससुराल के अन्य लोग उसे परेशान कर रहे थे और दहेज में मायके से कार लाने की मांग की जा रही थी।

जिसको लेकर महिला परेशान रहती थी महिला के परिजनों का कहना है की शादी के समय दहेज में बाइक दी गई थी। लेकिन ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे, सुरखी थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सुसाइड किया है ससुराल पक्ष पर मायके वाले प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं, मामले में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.