Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

पश्चिम बंगाल में मंत्रियों-विधायकों की मौज, ममता बनर्जी ने 40 हजार रुपए बढ़ाया वेतन

17

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विधायकों के वेतन में 40 हजार रुपए प्रति माह की वृद्धि का ऐलान किया है। सदन में घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है क्योंकि वह लंबे अरसे से किसी प्रकार का वेतन प्राप्त नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ”पश्चिम बंगाल विधानसभा के विधायकों का वेतन दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए यह फैसला किया गया है कि उनके वेतन में 40 हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की जाएगी।”

जानें कितना होगा मासिक वेतन
बनर्जी ने हालांकि बढ़ोतरी के बाद भत्तों और विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्यों के रूप में अतिरिक्त वेतन सहित विधायकों के वास्तविक वेतन का विवरण नहीं दिया। लेकिन माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के इस फैसले के बाद अब राज्य के मंत्रियों का मासिक वेतन 10,900 रुपए से बढ़ाकर 50,00 रुपए कर दिया गया है। विधायको को अब 10, 000 रुपए की मौजूदा राशि के बजाय 50,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्रियों की राशि 11,000 रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और विधायक मासिक वेतन के अलावा जो भी अन्य भत्त पाने के हकदार है, वे वहीं रहेंगे।

जानें कुल कितना वेतन मिलेगा
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, इसका मतलब यह होगा कि वेतन और भत्तों सहित विधायकों को मिलने वाला मासिक भुगतान अब 81,000 रुपए प्रति माह की मौजूदा दर से बढ़कर 1.21 लाख रुपए हो जाएगा। इसी तरह, अब मंत्रियों को मिलने वाला मासिक वेतन 1.10 लाख रुपए प्रति माह से बढ़कर लगभग 1.50 लाख रुपए प्रति माह हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.