Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

‘सनातन धर्म के विरोधी डेंगू, मलेरिया की औलाद, स्टालिन के बयान पर कथावाचक का तगड़ा जवाब

34

छिंदवाड़ा। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर घमासान मचा हुआ है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि ‘सनातन धर्म के खिलाफ बाेलने वाले डेंगू, मलेरिया और कोरोना की औलादें हैं। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा 5 से 9 सितंबर तक 16 सोमवार के महत्व पर छिंदवाड़ा में कथा कर रहे हैं। कथा के आयोजक छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ हैं।

सिमरिया हनुमान में चल रही तीसरे दिन की कथा से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा, ‘ये उनके माता-पिता से पूछा जाए कि वे सनातनी नहीं थे। उनके दादा-परदादा सनातनी नहीं थे।’

आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ

धर्म और राजनीति पर पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा, ‘आदिकाल से राजनीति और धर्म एक साथ चले आ रहे हैं। दशरथ जी महाराज हों, जनक जी महाराज हों, विक्रमादित्य महाराज हों, इनके साथ धर्मगुरु बैठते आए हैं। वे अपना मार्गदर्शन देते रहे हैं। राजनीति में धर्म अपना मार्गदर्शन समय, समय पर देता रहा है। पूर्ण तरह से धर्म के अंदर राजनीति नहीं होना चाहिए, न ही राजनीति के अंदर पूरी तरह से धर्म होना चाहिए।

कमलनाथ ने कहा छिंदवाड़ा गोद ले लीजिए

इससे पहले कथा की शुरुआत पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा था कि हमारे प्रदेश के किसान आसमान की तरफ देख रहे हैं। जैसे ही आपके (पं. प्रदीप मिश्रा) चरण यहां पड़े वैसे ही आसमान में देखिए बादल आ गए हैं। पूर्व सीएम कमल नाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि छिंदवाड़ा को आप गोद ले लीजिए यह एक बहुत बड़ा जिला है। आप एक आश्वासन दीजिए कि आप छिंदवाड़ा आते रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.