Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

टीवी पर ये कलाकार निभा चुके हैं श्रीकृष्ण का किरदार, इन शोज में दिखाई गई कृष्ण लीलाएं

36

हर साल जन्माष्टमी का त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी पर कई बच्चों को भगवान कृष्ण के रूप में देखा जाता है। श्री कृष्ण की लीलाएं इतनी दिलचस्प और लुभावनी हैं कि टीवी पर इसे लेकर की शोज बन चुके हैं। बालकृष्ण से लेकर महाभारत के भीषण युद्ध तक श्री कृष्ण की कई कहानियों को पर्दे पर दिखाया गया है। जिसमें अलग-अलग रूपों में भगवान कृष्ण को देखा गया है। वहीं, ऐसे कई टेलीविजन एक्टर रहे हैं, जिन्होंने श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच में अपनी अलग ही जगह बनाई है।

महाभारत

भारतीय टेलीविजन के ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक रहा महाभारत सीरियल लोगों को खूब पसंद आया है। 2 अक्टूबर 1988 से इसकी शुरुआत हुई थी। बीआर चोपड़ा ने इस शो को बनाया था। इस शो में कौरव और पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध के आसपास की घटनाओं को दिखाया गया। नितीश भारद्वाज ने इस शो में भगवान का किरदार निभाया था। इससे वे घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। इस सीरियल के 94 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

श्री कृष्ण

18 जुलाई 1993 को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ सीरियल श्री कृष्ण को रामानंद सागर ने भागवत पुराण के आधार पर बनाया था। इस शो में भगवान कृष्ण की सभी लीलाओं को पर्दे पर दिखाया गया है। इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। इसके कुल 221 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

जय श्री कृष्णा

21 जुलाई 2008 से इस सीरियल की शुरुआत हुई थी। सीरियल में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया। बाल गोपाल और उनकी मां यशोदा के साथ उनकी लीलाएं लोगों को खूब पसंद आईं। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला। धृति भाटिया ने इस सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। क्यूट से कृष्ण ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस सीरियल के कुल 285 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

कृष्ण कन्हैया

29 जून साल 2015 में इस सीरियल को प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में श्री कृष्ण को आज के दौर में धरती पर आकर लोगों को गीता का ज्ञान समझाते हुए दिखाया गया था। इस शो की कहानी काल्पनिक थी, जिसे थोड़ा कॉमेडी का तड़का दिया गया था। इस सीरियल में सिद्धार्थ अरोड़ा ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

राधा कृष्ण

साल 2018 से साल 2023 तक प्रसारित किए गए इस सीरियल में राधा कृष्ण की कहानी को दिखाया गया। इस शो के 1145 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। राधा और कृष्ण की छोटी से छोटी कहानी को इस शो में डिटेल में दिखाया गया था। सीरियल में सुमेध मुद्गलकर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.