Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा...

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दही हांडी प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेंगी अनेक राज्यों की टोली, बढ़ाई गई इनाम की राशि

72

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी दही हांडी प्रतियोगिता में इस साल अनेक राज्यों की गोविंदा टोलियां शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओड़िसा युवाओं की टोली को पांच लाख 51 हजार रुपये और युवतियों की टोली को पौने तीन लाख रुपये प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में धूम और आस्था देखने को मिलती है। वहीं जगह-जगह लोग दही हांडी मटका फोड़ का आयोजन करते हैं।

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में 8 सितंबर को शाम 4 बजे से गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पिछले साल पुरस्कार राशि 3 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार रुपये किया गया है। युवतियों की पुरस्कार राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पौने तीन लाख किया गया है।

अलग-अलग जिलों की 26 टोलियों ने करवाया पंजीयन

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता का यह 13वां वर्ष है। पिछले साल तक प्रतियोगिता में 6 घेरा बनाकर हांडी फोड़ी जाती थी। इस बार घेरे की संख्या सात की गई है। ग्रीसयुक्त खंबा में चढ़ाई करने वाली टोली की भी इनामी राशि बढ़ाई गई है। विविध जिलों की 26 टोलियों ने पंजीयन करवा लिया है। युवतियों की टोलियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान गायिका आरू साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। ओडिशा से आए कलाकारों के द्वारा घंटा बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी।

वृंदावन के कलाकारों की कृष्ण लीला की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। पंजीयन के लिए हेमेंद्र साहू, लकी ठाकुर, निवेश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन की तैयारी में रतन गोयल, शैलेष दुग्गल, विनोद अग्रवाल, दीनानाथ शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी जुटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.