Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएम शिवराज ने भोपाल में किया सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण

39

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा पहला सुख निरोगी काया, ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’ शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूरा करने का एकमात्र साधन है। सीएम ने कहा भगवान के बाद दूसरा स्थान किसी का है, तो वो डॉक्टर्स का।

सीएम ने पहले अस्पताल पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना की। जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम ने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की। सीएम ने कहा कि भगवान से पहली प्रार्थना यही करता हूं कि किसी को अस्पताल न जाना पड़े और यदि जाए, तो पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर जाए। इस मौके पर सीएम ने अस्पताल परिसर में डाक्टर्स के साथ पौधारोपण भी किया।

पालकी लेकर निकले शिवराज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम शिवराज श्रीकृष्ण की पालकी लेकर निकले जिसकी तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की। कान्हा की पालकी लिए शिवराज के पीछे सैकड़ों लोगों की भीड़ भी मौजूद थी। सीएम ने पोस्ट कर करते हुए लिखा “नन्‍द के आनंद भयो, जय कन्‍हैया लाल की।”

 

सीएम ने दी श्री कृष्णजन्माष्टमी की बधाई

सीएम ने सभी को श्री कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा कि हमारा प्रकृति प्रेम आज से नहीं है, कन्हैया ने भी कहा था कि पूजा करनी है, तो इंद्र नहीं, गोवर्धन की पूजा करो; क्योंकि गोवर्धन अपने जंगल से हमें घास, फल, फूल आदि तो देते ही हैं, लेकिन उनके कारण वायु भी स्वच्छ होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.