Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’, ट्विटर पर सामने आया पहला रिव्यू

52

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘जवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस समय फिल्म की चर्चा जोरों पर है। फैंस के बीच जवान को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं, फर्स्ट शो देखने के बाद अब ट्विटर पर ‘जवान’ के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। शाहरुख खान की इस धमाकेदार फिल्म को देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। पहले दिन पहले शो के ट्विटर रिव्यू से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवान फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने वाला है। फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की है।

शाहरुख की जवान को ऐसा मिला रिस्पाॅन्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर लिखा, “शाहरुख की धमाकेदार एंट्री, क्या शानदार तरीके से एटली ने फिल्म का इंट्रोडक्शन कराया है, मस्ट वॉच मूवी।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “जवान ब्लॉकबस्टर फिल्म है, एटली ने एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर फिल्म देकर अपने शानदार डायरेक्शन को दिखाया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जवान के एक रूप में एटली ने मास्टरपीस दिखाया है, शाहरुख का एक्शन धमाल है, फिल्म सुपरहिट।” इस तरह सभी ट्विटर यूजर्स शाहरुख की इस फिल्म को अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। इसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख खान एक बार फिर इतिहास रचने वाले हैं।

ओपनिंग डे पर तोड़ेगी रिकॉर्ड

अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि जवान फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहता है। दरअसल, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पठान और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे यह साफ है कि फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा, विजय सेतुपति भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.