Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

हर रूप में नजर आ चुके हैं भगवान कृष्ण, जन्माष्टमी पर देखें बाल गोपाल से जुड़ी ये फिल्में

77

देश में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मानया जाता है। भगवान कृष्ण ने अपने पूरे जीवन में अद्भुत लीलाएं की हैं। भगवान कृष्ण का यह लीला भरा जीवन फिल्मकारों को भी बहुत भाया है। आज Bollywood में भगवान कृष्ण से जुड़ी कई सारी फिल्में बनी हुई हैं, जिनमें से बहुत-सी फिल्में एनिमेटेड हैं। आज हम आपके लिए भगवान कृष्ण से जुड़ी फिल्मों और एनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के उपसाको के लिए काफी खास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्मकारों ने भगवान कृष्ण के जीवन के कई पहलु को फिल्माया है। भगवान के जन्म से लेकर उनकी लीलाएं, युद्ध, मरण सभी को फिल्मित किया गया है।

भगवान कृष्ण के बचपन के मित्र सुदामा का जीवन बताती यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुदामा के निर्धन और मुश्किल भरे जीवन में भगवान कृष्ण किस प्रकार अपने मित्र की मदद करते हैं, उन दृश्यों को दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक निताई पालित हैं। इसके अलावा शांति स्वरूप, गोविन्द तेज, त्रिपुरा मिश्र फिल्म में मुख्य किरदार में थे।

श्री कृष्ण लीला

होमी वाडिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार भगवान कृष्ण ने मामा कंस के भेजे गए राक्षसों से लड़ते हुए अपने गाँव को बचाया।

भगवान श्री कृष्ण

साल 1985 में रिलीज हुई यह फिल्म रामकुमार बोहरा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में भगवान कृष्ण के पूरे जीवन को दिखाया गया है। भगवान के जन्म से लेकर कंस को मारने तक और इसके बाद कैसे महाभारत में कृष्ण ने एक सारथी की भूमिका निभाई, इसे फिल्म में दिखाया गया है।

श्री कृष्णार्जुन युद्ध

बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 में सिनेमा में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भगवान हनुमान और पांडव अर्जुन के बीच हुए भीषण घातक युद्ध को पर्दे पर दिखाती है। इस फिल्म में अभि भट्टाचार्य, जयश्री गाड़कर और महिपाल मुख्य किरदार में दिखे।

कृष्णा कंस वध

यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसे साल 2007 में पर्दे पर लाया गया था। इस फिल्म में भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार लेने की वजह को बताया गया है। यह फिल्म कृष्ण और उनके भाई बलराम द्वारा मथुरा में की गई लीलाओं और कंस के वध को दिखाती है।

कृष्णा द बर्थ

भगवान कृष्ण के जन्म को दिखाती यह एनिमेटेड फिल्म साल 2006 में राजीव चिलाका के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म लेने और कंस द्वारा उन्हें मारने के लिए की गई अनगिनत कोशिशों को पर्दे पर दिखाया गया है।

कृष्णा इन वृंदावन

राजीव चिलाका के निर्देशन में भगवान कृष्ण के जीवन में बनी यह एनिमेटेड फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कृष्ण कैसे गोकुल से वृंदावन में प्रवास करते हैं और अपने भाई के साथ मिलकर कंस के भेजे गए राक्षसों का विनाश करते हैं।

कृष्ण बलराम-कालवक्र

भगवान कृष्ण के जीवन पर बनी यह एक और एनिमेटेड फिल्म है, जो 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भगवान कृष्ण और बलराम को न्यू ऐज हीरो के रूप दिखाती है। इस फिल्म में कंस के वध के आगे की कहानी को बताया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भगवान कृष्ण और बलराम कालवक्र नामक राक्षस से पृथ्वी को बचाते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.