Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

घर पर सो रहे थे परिवार और आलमारी से नगदी व मोबाइल हो गया पार

41

 

बिलासपुर। किराना दुकान संचालक बीती रात खाना खाकर अपने परिवार समेत कमरे में सो गए। देररात किसी अज्ञात चोर ने छत के रास्ते से घुसकर आलमारी से नगदी समेत मोबाइल चोरी कर भाग गया। इस बीच परिवार के किसी भी सदस्यों को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार की सुबह सोकर उठे तब चोरी के बारे में पता चला। पीड़ित की शिाकायत पर पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तखतपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक छह पाठक पारा निवासी मोहन अग्रवाल किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते चार सितंबर की रात अपने दुकान को बंद कर घर आए और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाकर घर का दरवाजा बंद कर रात 10 बजे सो गए थे। पांच सितंबर की सुबह 6 बजे उसकी पत्नी संगीता अग्रवाल सोकर उठी तो मोबाइल को देखी तो उस जगह पर नहीं मिला। फिर उसकी नजर आलमारी पर पड़ी, तब दरवाजा खुला हुआ था। अंदर रखे पर्स से नगदी पांच हजार रुपये गायब मिला। फिर संगीता अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने छत उपर जाकर देखे तो छत से निचे आने वाला दरवाजा खुला हुआ था। आस- पास के लोगाें से पूछताछ किया। लेकिन चोर के बारे में पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल की कीमत 1500 रुपये है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

आसपास के लोगों पर संदेश

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आसपास के लोगों पर संदेह है। इसलिए दो दिनों से खुद से पता-तलाश कर रहे थे। लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटा रहे थे। लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। तब जाकर अपराध दर्ज कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.