Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Lawrence Bishnoi Gang News: लॉरेंस गैंग के हेरी बॉक्सर पर पुलिस का शिकंजा, एक्टर रणवीर सिंह से मांगे थे 20 करोड़, लुकआउट सर्कुलर जारी

24

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर पर शिकंजा कसा है. क्राइम ब्रांच ने हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. पुलिस का दावा है कि हेरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उसी कड़ी में LOC जारी किया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एफआईआर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया. इस वॉइस नॉट में हेरी बॉक्सर की आवाज की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही काम

जानकारी के मुताबिक, मुंबई साइबर पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमनियन की शिकायत के आधार पर हेरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज किया था. पुलिस इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के साथ कर रही है. बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वॉट्सऐप नंबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था. हैरी बॉक्सर का यह धमकी वाला वॉइस नोट तब आया, जब कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की थी. इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कौन है हैरी बॉक्सर?

पुलिस जांच में हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है. दावा किया जाता है कि हैरी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. उसके पिता का नाम गिरधारी जाट है, और वो एक किसान हैं। एक वक्त था, जब हरिचंद जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था, यहीं से उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ा. बाद में वह लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया और इन दिनों अमेरिका में छिपा बैठा है.

डंकी रूट से भागा US, कपिल और रोहित से जुड़ा नाम

बताया जाता है कि हैरी बॉक्सर ने डंकी रूट यानी अवैध तरीके से साल 2024 में US में एंट्री ले ली थी. लॉरेंस बिश्नोई की गोल्डी बराड़ से दूरी बढ़ने के बाद उसने अमेरिका में हैरी बॉक्सर को अपने गैंग के काम के लिए तैनात किया है. हैरी बॉक्सर का नाम कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर गोलीबारी के वक्त भी सामने आया था.

बीते दिनों रोहित शेट्टी को धमकी देने और उनके घर पर गोलीबारी करने की प्लानिंग भी हैरी के निर्देश पर ही हुई थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.