Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्थल की पड़ताल

33

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की ओर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दाखिल अर्जी पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6, 3, 4(2), 16 और 17 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ झूंसी थाने में FIR होने के बाद पुलिस ने वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के साथ माघ मेला स्थित घटनास्थल का नक्शा-नजरी तैयार किया. झूंसी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी ने कार्रवाई के तहत अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया.

जांच अधिकारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

यह कार्यवाही वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की मौजूदगी में हुई. विवेचना अधिकारी ने त्रिवेणी मार्ग, माघ मेला स्थल स्थित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शिविर का विधिवत निरीक्षण कर विस्तृत नक्शा-नजरी (Site Plan) तैयार किया है. निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा शिविर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, संबंधित कक्षों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भौतिक सत्यापन एवं अंकन किया गया, जिससे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक विवेचना सुनिश्चित हो सके.

अविमुक्तेश्वरानंद ने मामले में पलटवार करते हुए वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को अपराधी बताया है. उन्होंने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ कई सारे मुकदमे दर्ज हैं. उनकी आपराधिक कुंडली है. वहीं, इस पूरे विवाद पर तीखा हमला करते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्तमान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किसी थाने या फिर किसी कोर्ट से ऐसा लेकर आए जो ये साबित कर रहा हो कि मैं अपराधी हूं.

‘शेयर की जी रही फर्जी मुकदमे की लिस्ट’

मेरे खिलाफ 21 मुकदमों की फर्जी लिस्ट स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों की ओर से शेयर की जा रही है. मैंने इसको लेकर भी एफआईआर दर्ज कराई है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि मेरे ऊपर लगे रहे सभी आरोप बेबुनियाद है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बटुकों के साथ जो कृत्य किया है, वो गलत है. मैंने खुद को पीड़ित नहीं बताया है, बल्कि मैं इस मामले में सिर्फ एक सूचनाकर्ता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.