Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

पन्‍ना में आदि‍वासी क्लीनर को निर्वस्त्र कर पीटा, परिचालक-यात्रियों से मारपीट

35

पन्ना जिले के गुनौर में बस की सीट को लेकर हुए विवाद में युवक और उसके दोस्तों ने आदि‍वासी बस क्लीनर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। परिचालक सहित यात्रियों से भी मारपीट की। दरिंदगी का एफआइआर में उल्लेख तक नहीं। दबंगों ने पहले बस के कंडक्टर को पीटा उसके बाद क्लीनर की भी जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई दो सवारियों को भी लाठी डंडों से पीटा l पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित को जेल भेज दिया था। मंगलवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया है l

गुनौर के शंकरगढ़ में 3 सितंबर की है घटना

घटना का वीडियो सोमवार रात सामने आया था l घटना सामने आने के बाद पीपीसी के कमल नाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा। पन्ना जिले के गन्नौर थाने अंतर्गत बस में आधा दर्जन लोगों ने आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटा l

पीड़ित बोला मेरा क्या कसूर था?

पीड़ित आदिवासी क्लीनर 3 सितंबर को रात्रि 3 बजे शंकरगढ़ तिराहे पर बस रुकी जिसमें हमारे साथी कंडक्टर के साथ मारपीट की गई l उसके बाद हमारे साथ भी लाठी डंडे से निर्वस्त्र मारपीट की गई l साथी हमे बचाने आई सवारी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की l मैं महामाया बस में काम करता हूं l

सीट में अकेले बैठने के लिए बहस हुई थी

3 सितंबर को फरियादी परिचालक ने थाना गुनौर में उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि मैं ग्राम पैपखरा जिला रीवा का रहने वाला हूं। दो वर्ष से बस चला रहा हूं। भरूच बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति ने शंकरगढ़ गुनौर के लिए सीट बुक कराई गई थी वो बस में चढ़ा। वो व्यक्ति अलग से सीट में अकेले बैठने के लिए बहस करने लगा। बस में अलग से सीट की व्यवस्था नहीं थी। इसी बात पर वह काफी नाराज हो गया। उसने अपना नाम साजुल सिंह परमार निवासी कोहनी थाना कोतवाली पन्ना बताया। उसने मुझे व बस स्टॉफ के लोगो को धमकी देते हुये कहा कि बस शंकरगढ़ पहुंचने पर तुम सभी को बताता हूं।

साजुल सिंह परमार ने बस से उतरते समय फोन से बात करके तीन साथियों को बुलाया

बस जैसे ही शंकरगढ़ तिगैला के पास पहुंची तो साजुल सिंह परमार ने फोन से बात कर तीन साथियों को बुलाया। सभी ने बस के सामने पत्थर लगाकर मुझे नीचे उतार लिया। साजुल सिंह परमार मुझसे जबरदस्ती दारू पीने के लिए पैसे मांग रहा था। मना किया तो साथियों के साथ मिलकर मुझे गालियां देते हुए लाठी डंडा व हाथ घूसों से पीटने लगा। बस की सवारी रमाशंकर सिंगरौल निवासी सेल्हा व सतोष सिंगरौल निवासी कोठी दोनों बचाने लगे तो उन्हें भी उन चारों ने पीटा। खुद को बचाने के लिये मैं जैसे ही बस में ऊपर चढ़ने लगा तो सभी ने क्लीनर से मारपीट करने लगा। बस के कांच क्षतिग्रस्त कर दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना गुनौर में साजुल सिंह परमार व 6 अन्य आरोपितों के विरुद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.