Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

जसप्रीत बुमराह बने पिता क्रिकेटर की पत्नी संजना ने दिया बेटे को जन्म

38

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर खुशियां आई हैं। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। पिता बनने पर बुमराह खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें कि बुमराह इन दिनों खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन 4 सितंबर को खेले जाने वाले मैच के पहले ही वे मुंबई वापिस आ गए थे। क्रिकेटर का इस तरह अचानक लौट आने से हर कोई हैरान था। लेकिन अब बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वे पिता बन गए हैं।

बुमराह ने अनाउंस किया बेटे का नाम

बुमराह के घर बेबी बाॅय ने जन्म लिया है। इतना ही नहीं जसप्रीत ने पोस्ट शेयर कर अपने बेटे का नाम भी बता दिया है। जसप्रीत और संजना ने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके नन्हें बेटे का हाथ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी छोटी सी फैमली बड़ी हो गई है और हमारे दिल इतने भर गए है, जिसके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं की। आज सुबह हमने अपने बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का इस दुनिया में वेलकम किया। हम चांद पर हैं। हम हमारी जिंदगी के इस नए चैप्टर को जीने का इंतजार नहीं कर सकते।

अचानक भारत लौट आए थे बुमराह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह एक साल की इंजरी के बाद क्रिकेट की दुनिया में वापिस लौटे हैं। उन्हें एशिया कप से पहले आयरलैंड दौरे पर भारत की कमान सौंपी गई थी। तीन मैचों की टी20 सीरीज में बुमराह की कप्तानी में भारत ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, एशिया कप की बात करें, तो टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई। जिसके कारण भारतीय टीम को गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.