Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे... गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव अमृतसर की सबसे बड़ी दवा मार्केट कटड़ा शेर सिंह में छापा, 4.66 लाख की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ... अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का हो...

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का होगा घेराव

1

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब भर में माहौल गर्माया हुआ है। परिवार द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि इंसाफ की मांग कर रही जस्टिस कमेटी द्वारा 19 अक्टूबर को पूरे पंजाब में आप विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

🖤 शोक के माहौल को देखते हुए मानसा में दशहरा न मनाने का बड़ा फैसला

इसके साथ ही परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद मानसा में दशहरा न मनाने का फैसला भी लिया गया है। दशहरा कमेटी के अनुसार पुतले तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन शहर में शोक के माहौल को देखते हुए इस बार उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। कमेटी का कहना है कि झोटा की मौत से शहर के लोगों में गहरा दुख है। इसी को ध्यान में रखते हुए दशहरा नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है।

⚖️ जस्टिस कमेटी की चेतावनी, कार्रवाई न होने पर और तेज होगा आंदोलन

जस्टिस कमेटी का कहना है कि इस मामले को कई दिन बीत गए हैं पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर सरकार द्वारा जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की गहन जांच और अवैध रूप से नशा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने की पुरजोर मांग की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.