Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

कौन-सी टीम एशिया कप 2023 जीतने की प्रबल दावेदार वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी

70

नई दिल्ली। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एशिया कप में गेंदबाजों में कितना दम है। साथ ही पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने कहा कि टूर्नामेंट में बॉलर्स की परीक्षा होगी। बता दें एशिया कप बुधवार को पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहले मैच के साथ शुरू हो रहा है। हालांकि सभी की नजर 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर होंगी।

गेंदबाजों की होगी परीक्षा

वसीम अकरम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चाहे भारत, पाकिस्तान हो या श्रीलंका। हर कोई यह जानना चाहता है कि उनके गेंदबाज 10 ओवर फेंकन में सक्षम हैं या नहीं। आजकल हर मैच में 4 ओवर फेंकने के आदी हैं। पिछले साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस बार यह 50-50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया।

कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं

वसीम अकरम ने कहा, ‘पिछली बार हमने भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की भविष्यवाणी की थी, लेकिन टूर्नामेंट श्रीलंका जीत गया। तीनों टीम खतरनाक है। इनमें से कोई भी जीत सकती है।’ उन्होंने कहा कि पिछली बार श्रीलंका ने खिताब जीता था और भारत फाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था।

श्रीलंका या बांग्लादेश को कम नहीं आंक सकते

अकरम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि बहुत से लोग इसे देखते हं, लेकिन अन्य टीमें भी खेलने आई हैं। आप श्रीलंका या बांग्लादेश को कम नहीं आंक सकते। उन्होंने कहा, भारत ने एशिया कप के लिए संतुलित टीम चुनी है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया अलग-अलग चीजें आजमा रही है। खासकर टी20 में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। उनके पास एक नया कप्तान भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.