Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिद्धार्थ शुक्ला की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, ‘सिडनाज’ की जोड़ी को किया मिस

47

बेहतरीन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। एक्टर के निभाए गए दमदार किरदार भुलाए नहीं जा सकते हैं। 2 सितंबर साल 2021 में सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। आज भी फैंस और उनके करीबी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। बता दें कि सिद्धार्थ का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘दिल से दिल तक’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई सीरियल में काम किया था।

सिडनाज की जोड़ी को मिस कर रहे है फैंस

इतना ही नहीं, सिद्धार्थ ने वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी काम किया था। वहीं, हिंदी रोमांस वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में भी सिद्धार्थ नजर आए हैं। हालांकि, सिद्धार्थ को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बिग बाॅस 13’ से मिली। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ की पर्सनैलिटी और उनके अनफिल्टर्ड चेहरे को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही शहनाज गिल के साथ उनका बाॅन्ड चर्चा में रहा था। दोनों की जोड़ी का फैंस बेहद पसंद करते थे। सिद्धार्थ को गए आज 2 साल हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी इस सदमे में हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी श्रद्धांजली

आज सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर उनके फैंस और परिवार के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने बिग बॉस 13 से सिद्धार्थ का वीडियो शेयर कर लिखा, “अभी भी हम स्क्रीन के जरिए उनकी हंसी सुन सकते हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “आज 2 साल हो गए। लोग चले जाते हैं और समय के साथ जीने की आदत हो जाती है।” बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2005 में तुर्की में हुए वर्ल्ड बेस्ट मॉडल में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ ने इसमें जीत हासिल की और वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का कॉन्टेस्ट जीतने वाले पहले एशियन व्यक्ति बने।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.