Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

2 दिन से बारिश नहीं होने से निकली तेज धूप, मंगलवार को अधिकतम तापमान रहा 38.2 डिग्री

49
भिंड। शहर में दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण बुधवार को चटक धूप खिली। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से लोगों को बेहाल कर दिया। जिले में अभी तक 694.3 एमएम बारिश हुई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री था। बुधवार सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई। दोपहर 2 बजे के बाद आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। ढाई बजे फिर धूप निकल आई। 4 बजे के बाद फिर आसमान में बादल छाए रहे।

उमस ने किया बेहाल

दिन में भले ही आसमान में बादलों की लुका-छुपी चली हो, बावजूद इसके उमस कम नहीं हुई। उमस के कारण लोग खासे बैचेन रहे।

अब तक 694.3 एमएम बारिश हुई

जिले में 1 जून से 30 अगस्त तक 694.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल इस अवधि तक 516.3 एमएम बारिश हुई थी। भू-अभिलेख कार्यालय के मुताबिक भिंड में 1025.2 एमएम, अटेर में 657.8 एमएम, मेहगांव में 625.3 एमएम, गोहद में 485.8 एमएम, लहार में 748 एमएम, रौन में 767 एमएम, मिहोना में 887.4 एमएम मौ में 601.2 एमएम और गोरमी में 451.2 बारिश हुई है। जिले की सामान्य वार्षिक बारिश 668.3 एमएम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.