Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

पैदल ही 400 KM का सफर तय कर CM को राखी बांधने पहुंची लाडली बहना, शिवराज ने दिए उपहार

39

भोपाल। सीएम शिवराज को राखी बांधने के लिए एक बहन पैदल ही 400 किमी का सफर तय कर भोपाल पहुंची और सीएम को राखी बांधा। एमपी में लाडली बहनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का आभार जताने के लिए छतरपुर की लाडली बहना विमला ने अपने पति के साथ 30 अगस्त को भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कलाई पर राखी बांधा। जिसके बाद सीएम ने उपहार देकर लाडली बहन को विदा किया।

छतरपुर की रहने वाली लाडली बहना विमला हरि प्रजापति ने सीएम को राखी बांधने के लिए अपने पति के साथ छतरपुर से भोपाल तक 400 किमी का सफर 15 दिन में पैदल तय किया। सीएम की कलाई पर राखी बांधने के बाद उसने कहा कि आज मेरा संकल्प पूरा हुआ. सीएम शिवराज ने उपहार देकर ससम्मान बहन को विदा किया। बता दें एमपी में रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज ने प्रदेश भर की लाडली बाहनों को कई तोहफों की घोषणा भी की थी।

सीएम ने कहा भाव विभोर हो गया

सीएम शिवराज ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 400 कि.मी. से अधिक की पदयात्रा कर भोपाल पहुंची लाड़ली बहन विमला से भेंट कर हृदय भाव विभोर हो गया। बहन ने लाड़ली बहना योजना हेतु आभार प्रकट करने के लिए छतरपुर से भोपाल तक पदयात्रा का संकल्प लिया था, जो आज पूरा हुआ। जब मैंने बहन से पूछा कि तुम पैदल क्यों आईं, मुझे बुला लिया होता, तब बहन ने उत्तर दिया कि भाई के प्रति मन में जो भावना तथा खुशी थी, उसे पैदल चलकर ही व्यक्त करना था। सचमुच में बहनें ममता की मूरत होती हैं। बहन विमला के इस संकल्प तथा प्रेम के आगे नतमस्तक हूँ। आज बहन अपने भाई के घर आई है, अब भाई भी अपनी बहन के घर जरूर जाएगा। साथ ही दंपति को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके निर्देश भी मैंने दिए हैं।

बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने इसका एक वीडियो ने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। यह शिवराज सरकार की बहन-बेटियों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की हक़ीकत है. यह योजनाएं कई परिवारों के जीवन में उजियारा ला रही है। महिला सशक्तिकरण के संकल्प को पूरा कर रही है। प्रदेश की लाखों बहनों का यही विश्वास भाई शिवराज की ताकत है और उन्हें उनके हित में निरन्तर काम करने की प्रेरणा भी देता है। शेयर किए गए वीडियो में विमला हरि और उसके पति भी साथ में मौजूद है जो साथ में सायकल लिए हुए है। सायकल में सामने एक पोस्टर भी लगा रखा है जिसमें यात्रा के बारे में लिखा है और बुंदेली लाडली बहना प्रजापति विमला हरि लिखा है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.