Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल हाट में देखें श्रावण मेला, जनजातीय संग्रहालय में करें चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

31

शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 29 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

सूट कलेक्शन प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से मृगनयनी एम्पोरियम, जीटीबी काम्पलेक्स में सूट कलेक्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पांच सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में मप्र के ख्यात शिल्पकार और बुनकर भी मौजूद रहते हैं। समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति ‘चिराटे’ को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

राखी मेकिंग – जय हिंद सेना द्वारा देश की सरहद पर तैनात सैनिकों को तिरंगा राखी भेजने की योजना बनाई गई है। इसके तहत एवीएम स्कूल, नेहरू नगर में दोपहर 12 बजे स्कूली बच्चों द्वारा राखियों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

श्रावण मेला – भोपाल हाट परिसर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा श्रावण मेला का आयोजन किया जा रहा है। मप्र के विभिन्न जिलों के स्वसहायता समूह अपने उत्पाद यहां लेकर आए हैं। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होती हैं। समय दोपहर एक बजे से रात दस बजे तक है।

चारबैत कार्यशाला – मप्र उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग द्वारा अंश हैप्पीनेस सोसायटी के सहयोग से महिला कलाकारों के लिए 15 दिवसीय चारबैत कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में उस्ताद मुख्तार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक कलाकार समयसीमा में पंजीकरण नहीं कर पाए हों, वे 31 अगस्त तक कार्यशाला स्थल पर जाकर पंजीयन कराते हुए निश्शुल्क प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

सैन्य फिल्म प्रदर्शन – शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम पांच बजे से सैन्य फिल्म ‘सर्विस अवर क्रीड’ प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म सेना आपूर्ति कोर पर आधारित है। फिल्म्स डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन अखिलेष गुरहा ने किया है।

स्थापना दिवस समारोह – नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम में स्थापना समारोह में होंगे धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम। समय : शाम छह बजे।

हिंडोला उत्सव – पुराने शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी का नित्य विशेष श्रंगार किया जा रहा है। प्रभु श्रीनाथ जी झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। समय – शाम साढ़े छह बजे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.