Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्...

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 50 लोगों की मौत अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी

48

 हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पिछले 24 घंटों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है और कई प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में IMD के उप निदेशक बुई लाल ने बताया कि अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर जिले शामिल हैं। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।

सीएम ने किया दौरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समर हिल क्षेत्र में एक शिव मंदिर और शिमला के फागली क्षेत्र में अन्य आपदा स्थल के मलबे से नौ शव निकाले गए हैं। सीएम ने कहा कि समर हिल में चार शवों की पुष्टि हुई है और मलबे के अंदर 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों जगहों पर 15 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

कई जगहों पर जानलेवा हादसे

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। इससे पहले रविवार रात बादल फटने से सोलन में दो घर बह गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया, जबकि जादोन गांव में सात अन्य की मौत हो गई। जिले के बलेरा पंचायत में भूस्खलन में अस्थायी घर ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक और महिला की मौत हो गई। वहीं हमीरपुर में उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगातार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लापता हैं। मंडी जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात भूस्खलन से दो साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।

बह गया रेलवे ट्रैक

उधर, बारिश की वजह से समरहिल और जुटोघ स्टेशन के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बह गया। इस वजह से कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही कैंसल कर दी गई है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि बिना जरुरत घरों से बाहर ना निकलें और सुरक्षित स्थलों पर शरण लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.