Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिमला में शिवमंदिर ढहा, 9 शव निकाले गए, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

54

हिमाचल  प्रदेश में भारी बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। खबर राजधानी शिमला से आई है जहां लगातार तेज बारिश होने के कारण शिवमंदिर ढह गया है। अभी तक 9 शव निकाल लिए गए हैं, जबकि 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में कई लोग पहुंचे थे। इसके अलावा शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है।

शिव मंदिर में मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन, हरीश वकील और पवन शर्मा के परिवार के सात लोग दब गए। इनके अलावा, शंकर नेगी, पंडित राजेश समेत कई लोग शामिल हैं। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इस कारण आसपास की इमारतों को भी खतरा मंडराया हुआ है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, ”शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।”

पहाड़ों पर बारिश से मची तबाही

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से तांडव मचा हुआ है. जिसके चलते दोनों राज्यों में कई स्थानों पर भारी नुकसान देखने को मिला। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल में ब्यास नदी उफान पर है, तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पौड़ी में गड़वाल में अलखनंदा नदी की धारा भी लोगों को डराने लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.