Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीवा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: बिछिया के कोठी गांव में पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या MP CM Mohan Yadav: व्यापारियों की पुरानी समस्याओं का होगा स्थायी समाधान, सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से... West Bengal UCC Bill Draft: पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता की तैयारी, ड्राफ्ट कमेटी की पहली बैठ... Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच

नर्मदा एक्सप्रेस के पहिए के पास लगी आग से मचा हड़कंप

39

बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे पहिए के पास आग लग गई। देखते ही देखते धुआं बोगी तक पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही ट्रेन रुकी यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर में ही पूरी बोगी खाली हो गई।

घटना बुधवार को टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास की है। ट्रेन इसी समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। बेलगहना स्टेशन से छूटने के कुछ समय बाद एस-3 कोच के नीचे धुआं उठने के बाद से अगल-बगल की बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टेंगनमाडा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही बोगी के सभी यात्री हड़बड़ाहट में बोगी से उतरने लगे।

कुछ देर में ही पूरी बोगी खाली हो गई। रेलवे का कहना है कि जब ब्रेक चिपक जाता है तो इस तरह की घटना होती है। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी आनन-फानन में पहुंचकर मरम्मत शुरू की। इसके कुछ समय बाद आग अपने आप ही बुझ गई। सुधार कार्य करने के कुछ समय बाद रेलवे के टीटी ने सभी यात्रियों को वापस बोगी में बैठने का अनुरोध किया। सुधार कार्य के बाद तुरंत ही ट्रेन को स्टेशन से रवाना कर दिया गया।

नियमित मरम्मत व जांच का अभाव

ब्रेक बाइडिंग की यह घटना तभी होती है जब ट्रेन की नियमित मरम्मत व जांच नहीं होती है। नियमानुसार आइलिंग से उपकरणों की जांच करने का प्रविधान है। लेकिन कोचिंग डिपो में इसका अभाव रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.