Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बनाए गए 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के पूजन की होगी शुरुआत

44

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन समाज द्वारा तपस्वियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही गीता भवन में सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बनाए गए 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के पूजन की शुरुआत होगी। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त भाग लेंगे।

– तपस्वियों का अभिनंदन समारोह मुकुट मांगलिक भवन गुमास्ता नगर में होगा। इसमें साध्वी कीर्तिसुधा महाराज के सान्निध्य में 33 उपवास करने वाली साधना भगोत, 26 उपवास करने वाले सुशील भगोता और 25 उपवास करने वाले वीरेंद्र भगोता का सम्मान होगा। इससे पहले अक्षत गार्डन से तपस्वियों का वरघोड़ा सुबह 8 बजे निकाला जाएगा जो सुबह 9 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेगा।

– गीता भवन में सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन भक्तों को गीता भवन स्थित सभागृह में होंगे। दोपहर 12.04 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विशिष्ट अतिथियों द्वारा देश की 11 पवित्र नदियों के जल एवं पांच ज्योतिर्लिंग की मिट्टी से निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग के अभिषेक पूजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु प्रतिदिन अभिषेक, दर्शन एवं पूजन के बाद अभिमंत्रित पंचमुखी रुद्राक्ष का प्रसाद भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिदिन दर्शन-पूजन और रुद्राक्ष वितरण यह आयोजन 29 अगस्त तक होगा।

– सात दिनी शिव महापुराण कथा अखंडधाम एरोड्रम रोड पर दोपहर 3.30 बजे होगा। इसमें कथा वाचक मंयक व्यास द्वारा महापुराण के विभिन्न प्रसंगो की व्याख्या की जाएगी। इसमें प्रसंग अनुसार आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त शिव महापुराण की कथा सुखेश्वर महादेव मंदिर सुखलिया पर भी दोपहर 3 बजे से होगी।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.