Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कभी देखी हैं दो रंग की आंखों वाली बिल्लियां? वायरल वीडियो ने Twitter यूजर्स को किया हैरान

40

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन ढेर सारे जानवरों का वीडियो वायरल होता रहता है। इनकी चुलबुली हरकतें और नटखट अंदाज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं, बिल्लियों की बात करें तो बिल्ली के वीडियो जब भी सामने आते हैं, ये सच में लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। बिल्लियों की अदा बहुत अलग होती है। अगर रात के अंधेरे में अगर बिल्ली की चमचमाती आंखें नजर आएं तो अच्छे-अच्छे घबरा जाते हैं। गहरे अंधेरे में बिल्ली की आंखें किसी टॉर्च की तरह टिमटिमाती हुई लगती हैं। वहीं, सोचिए अगर ये आंखे विचित्र हों तो क्या होगा? इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बिल्लियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्लियों की नशीली आंखे देख आप हैरान रह जाएंगे। जी हां इस वीडियो की शुरुआत में दो सफेद रंग की बिल्लियां नजर आ रही हैं, जो बड़े ही एट्टीटुड में है। सुनहरे रंग की इस बिल्ली की आंखे सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली हैं, क्योंकि इन बिल्लियों की आंखों का कलर बेहद विचित्र है। दोनों ही बिल्लियों की एक आंख नीली तो एक हरी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘ब्यूटनगीबिडन’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 270 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 27 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह! कितनी खूबसूरत आंखे हैं।’ वहीं ,दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो हैरान हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.