Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मप्र हाकी अकादमी के पांच जूनियर खिलाड़ी भारतीय जूनियन कैंप में शामिल

65

भोपाल। उड़ीसा के राउलकेला में 21 अगस्त से सब जूनियर भारतीय पुरुष हाकी टीम का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो रहा है। इस 45 दिवसीय शिविर में मप्र राज्य हाकी अकादमी के पांच खिलाड़ियों को शाम‍िल क‍िया है। मप्र अकादमी के रितेंदर प्रताप सिं, आशिर आदिल खान, सोहेल अली, आतिफ खान व समी रिजवान को 19 अगस्त को शिविर में पहुंचना होगा। मप्र वर्तमान में हाई परफामेंस सेंटर भोपाल में मप्र राज्य हाकी अकादमी के मुख्य कोच ओल‍िंपियन समीर दाद और सहायक कोच लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मप्र अभी हाल में ही मप्र की जूनियर टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती थी। मप्र इस इतने खिलाडि़यों का शामिल होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

बहुत प्रत‍िभाशाली है हमारी अकादमी के खिलाड़ी

मप्र अकादमी के मुख्‍य कोच समीर दाद ने कहा क‍ि यह हमारे लिए गौरव की बात है क‍ि हमारी अकादमी के पांच खिलाड़‍ियों को राष्‍ट्रीय जून‍ियर कैंप में शामिल किया गया है। हमारी अकादमी के सभी प्रत‍िभाशाली खिलाड़ी है। जून‍ियर राष्‍ट्रीय चैंपियनश‍िप में शानदार प्रदर्शन करने का फायदा हमारे खिलाड‍ियों को म‍िला है। उम्‍मीद है कैंंप में भी सभी खूब मेहनत करेंगे और राष्‍ट्रीय टीम में स्‍थान बनाने में सफल रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.