Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मवेशी चराते समय हाईटेंशन लाइन से लगा करंट 19 वर्षीय युवक की मौत आर्मी में लग गई थी नौकरी

44

भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के सिंहपुरा के हार में मवेशी चराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक को करंट लग गया। स्वजन गंभीर हालत में युवक को ऊमरी अस्पताल लेकर आए। डाक्टर यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। मृतक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

19 वर्षीय अभिषेक भदौरिया पुत्र विमल भदौरिया निवासी कनावर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शनिवार को अभिषेक मवेशी लेकर चराने के लिए गया था। सिंहपुरा के हार में वह जब खेत में मवेशी चरा रहा था, तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। युवक को करंट लगने के बाद साथियों ने स्वजनों को जानकारी दी। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, यहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दो भाईयों में सबसे छोटा था अभिषेक

मृतक दो भाई थे, इसमें बड़ा भाई अवनीश है, जबकि अभिषेक छोटा था। स्वजनों का कहना है कि अभिषेक की आर्मी में नौकरी लग गई थी। उसे आठ जून को जाना था, लेकिन वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, इसलिए वह वहां ज्वाइनिंग देने नहीं गया था। मृतक अपने पीछे मां शशि देवी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.