Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंदौर में ट्रक की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

44

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार की रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, दोनों ही दोस्तों को रात में एमवाय अस्पताल लाया गया यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मांगलिया के पास की है यहां पर गोपाल और ईश्वर को ट्रक ने टक्कर मार दी दोनों दोस्त घर लौट रहे थे। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

गोपाल और ईश्वर बीजू खेड़ी में एक मकान निर्माण का काम कर रहे थे पुलिस अभी ट्रक चालक की तलाश कर रही है, गोपाल और ईश्वर दोनों अच्छे दोस्त थे। गोपाल के परिवार में उसके चार बच्चे पत्नी और माता-पिता हैं परिवार के लोग गांव में रहते हैं, वहीं उसका भाई उसके घर के पास रहता था आपको बता दें कि इस घटना के बाद परिवार के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.