Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में मोबाइल लुटेरों को पकड़ने आए युवक को मारा धक्का, डिवाइडर से टकराकर मौत

26

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले खजराना थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने के दौरान एक युवक की जान चली गई। आपको बता दें कि बुधवार को फूड डिलीवरी बॉय का मोबाइल लूटकर दो बदमाश भाग रहे थे, यह घटना रोबोट चौराहा की है यहां पर खड़े सूरज ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने सूरज को धक्का मार दिया।

सूरज डिवाइडर से जाकर टकरा गया और उसकी मौत हो गई खजराना पुलिस का कहना है कि सूरज टाइल्स लगाने का काम करता था और सूरज डेयरी पर आया था। इस दौरान सूरज के साथ उसकी साली मनीषा भी थी। मनीषा का कहना है कि जीजा जी ने लुटेरों को पकड़ने का शोर सुन और लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया तभी उन्होंने सूरज को ऐसा धक्का मारा कि वह सर्विस रोड़ वाले एक फीट ऊंचे डिवाइडर पर जाकर टकरा गया।

लोगों ने एक बदमाश विकास ठाकुर को पकड़ लिया है, उसका साथी अभी फरार है पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरज की साली मनीषा का कहना है कि सूरज सिर के बल गिर गया था। सभी लोग बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए किसी ने सूरज पर ध्यान नहीं दिया और उसका ज्यादा खून निकल गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.