Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

कौन है मणिपुर की बेटी को पकड़कर ले जा रहा हीरोदास मैतेई, सामने आई पहली तस्वीर

72

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अब मुख्य आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। यह वही आरोपी बताया जा रहा है जो महिला को दोनों हाथों से दबोचे हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है।

महिला को पकड़कर ले जा रहे शख्स का नाम हुइरेम हीरोदास मैतेई है। सूत्रों के मुताबिक, हीरोदास मैतेई की उम्र 32 वर्ष है। वह 800-1,000 लोगों की भीड़ के साथ महिला को दबोचकर ले जाते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो की जांच के बाद, हीरोदास की पहचान हुई, जिसके बाद मणिपुर पुलिस ने उसे थौबल जिले से गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने कहा, “वीडियो में दिख रहे मुख्य अपराधी, जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था, उसे उचित पहचान के बाद आज सुबह एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उसका नाम हुइरेम हीरोदास मेइतेई है और उसकी उम्र 32 वर्ष है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय एच. राजेन मैतेई है। आरोपी पेची अवांग लीकाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी पर निकली है पुलिस

मणिपुर पुलिस के अनुसार, 4 मई को दो कुकी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के सभी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि “20 जुलाई की रात तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा, “फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए।”

यह घटना पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के एक दिन बाद 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई। मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, भीड़ द्वारा अगवा किए गए पांच लोगों के समूह में शामिल तीन महिलाओं को 800-1,000 लोगों के सामने नग्न कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें नंगा कर सड़कों और खेतों में घुमाया गया।

पुलिस की कई टीम का गठन

पुलिस ने कहा कि सेनापति जिले के एक गांव में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ किए जाने संबंधी चार मई की घटना के वीडियो में नजर आ रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि बुधवार को घटना का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस की कई टीम का गठन किया गया था और कथित मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे व्यक्ति को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित आरोपी 26 सेकंड के वीडियो में प्रमुखता से दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा था कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई और सुबह पहली गिरफ्तारी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.