Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

मणिपुर हिंसा पर छत्तीसगढ़ का नाम लेने पर युवक कांग्रेस ने किया विरोध पीएम मोदी का पुतला फूंका

43

रायपुर। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने जहां पीएम की निंदा की है, वहीं भाजपा नेताओं ने पीएम के समर्थन में राज्य सरकार को घेरा है। इस बीच, मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री के बयान में छत्‍तीसगढ़ का जिक्र आने पर राजधानी रायपुर में युवक कांग्रेस ने विरोध जताया है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही जयस्‍तंभ चौक पर रायपुर में पीएम मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस-भाजपा आमने सामने

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया कि 80 दिन, इतना वक्त लगा प्रधानमंत्री को ”मणिपुर” बोलने में, गुस्सा आने में। आज जब बोले भी तो ऐसा मानो, देश को नहीं, चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हों। प्रधानमंत्री जी, क्योंकि आपने मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का नाम लिया, तो आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था बरकरार है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया, इंटरनेट मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया। प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का क्यों नाम लिया यह समझ से परे है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया पलटवार

वहीं, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रदेश में नग्न प्रदर्शन ने छवि को खराब किया है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ का नाम लेकर कोई गलत नहीं किया। यहां कानून व्यवस्था लचर है।

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में नग्न प्रदर्शन हुआ और सरकार ने युवाओं पर कार्रवाई की, इससे न सिर्फ छत्तीसगढ़ की बदनामी हुई है, बल्कि देश का सिर झुकाने का काम हुआ है। इससे पहले खालिस्तान का नारा लगाकर लोग निकल गए। सरकार का पूरा इंटेलिजेंस फेल है। कार्रवाई कुछ भी नहीं हो पा रही है। सीएम बघेल ऐसा क्यों चाहते हैं कि उनका नाम न लिया जाए। अपनी कमजोरी को क्यों छिपाना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.