Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जिला अस्पताल में मरीजों को पॉलीथीन में दिया खाना सिविल सर्जन बोले- थाली का उपयोग होना चाहिए

38

भिंड। जिला अस्पताल में मरीजों को प्रतिदिन खाना दिया जाता है। प्रबंधन उन्हें थाली में खाना नहीं दे रहा है। ऐसे में मरीज और स्वजन खाना पॉलीथीन या घर से लाए बर्तनों में लेने को मजबूर हैं। उच्चम न्यायालय ने सरकारी संस्थाओं में खाने-पीने की सामग्री को पॉलीथिन में देना पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया है। प्रबंधन ने मरीजों को खाना खिलाने के लिए स्टील की थालियां भी मंगवा रखी हैं, लेकिन यह किचन और वार्ड में सजाकर रखी हुई हैं।

अस्पताल में शहर सहित दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं, ऐसे में वह खाना-पीने की व्यवस्था नहीं रहती है। सरकार अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक खाना भी मुहैया कराती है, इसके लिए एक अलग किचन भी चलती है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अलग-अलग मैन्यू के हिसाब से नाश्ता और खाना दिया जाता है।

सुबह 8 बजे मेटरनिटी वार्ड में प्रसूताओं को लड्डू, एसएनसीयू और एनआरसी में चाय और बिस्कुट देते हैं। सुबह 9 से 10 के बीच आम मरीजों को दूध-दलिया और मेटरनिटी व एनआरसी में केला बांटते हैं। 11.30 बजे से खाना बंटना शुरू हो जाता है। इसमें मिक्स दाल, आलू-टमाटर की सब्जी, चावल, रोटी और प्याज मिलती है। शाम को चाय और बिस्कुट और रात में दाल, सब्जी और रोटी मिलती है।

250 से 300 मरीजों का बनता है खाना

जिला अस्पताल में मेटरनिटी, एसएनसीयू, मदरवार्ड, एनआरसी, शिशु वार्ड, सर्जीकल पुरुष वार्ड, सर्जीकल महिला वार्ड, बर्न यूनिट, पुरुष वार्ड, महिला मेडिकल वार्ड, पुरुष मेडिकल आदि वार्ड हैं। इन वार्डों में प्रतिदिन 250 से लेकर 300 मरीज भर्ती रहते हैं। प्रबंधन मरीज के साथ एक अटेंडेंट को भी खाना देता है। जिला अस्पताल की रसोई में रोजाना 250 से लेकर 300 मरीजों के लिए खाना बनता है। है।

थाली किचन में सजाई, पॉलीथिन में दे रहे खाना

जिला अस्पताल में मरीजों को खाना खिलाने के लिए प्रबंधन ने स्टील की करीब 400 थाली मंगवाई हैं, इसमें 40 थाली प्रति वार्ड में प्रबंधन ने रखवाई हैं। इसके अलावा किचन में अलग से थाली रखी हुई हैं। खाना बांटने वाले कर्मचारी मरीज और अटेंडेंटों को खाना थाली में नहीं देते हैं, बल्कि पॉलीथिन में देते हैं। ऐसे में मरीजों मजबूरी में पॉलीथिन और घर से लाए बर्तन में लेते हैं।

अस्पताल में मरीजों को खाना देने के लिए थाली हैं। कर्मचारी ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो मैं खुद चेक करूंगा। मरीजों को खाना थाली में खाना देने के लिए कहूंगा। डा. अनिल गोयल, सिविल सर्जन जिला अस्पताल भिंड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.