Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

रीवा के अमहिया में विशाल मिश्रा हत्या कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार आज ढहाया जा सकता है घर

78

 रीवा। रीवा के अमहिया में विशाल मिश्रा हत्या कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए, अन्य की तलाश जारी है। मुख्य आरोपित सुमित सिंह के खुटेही स्थित वसुधा प्रापर्टी कार्यालय को सीज किया गया। आज घर ढहाया जा सकता है। शहर के अमहिया मोहल्ले में दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। उक्त मामले के विरोध में मृतक के परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल के सामने चक्का जाम कर आरोपियों की न केवल गिरफ्तारी की माग की बल्कि आरोपित का घर गिराए जाने की भी मांग की गई है।

आधा दर्जन से ज्यादा दोस्त एकत्र हुए थे

पुलिस ने बताया है कि आधा दर्जन से ज्यादा दोस्त एकत्र हुए थे इसके बाद सभी मित्र ठेले में फुल्की (पानीपुरी) खाकर घर चले गए। वहां 6 से 8 दोस्त सुमित सिंह परिहार के मकान में गप्पे लगा रहा थे। इसी बीच एक दोस्त ने पेट में सटाकर कट्टे से फायर कर दिया। मौत के बाद आरोपियों ने पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की। मृतक को सबसे पहले रीवा हास्पिटल लेकर गए। वहां के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर शव लेने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि संजय गांधी अस्पताल लेकर जाओ। दोस्त निजी वाहन से एसजीएमएच आए। यहां ओपीडी में पर्चा बनवाने का नाटक किया। इसके बाद लाश छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद हत्या की खबर अमहिया पुलिस को मिली।

रात 11 बजे की घटना

अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि सोमवार की रात 11 बजे के आसपास एक घर में फायर हुआ था, जहां विशाल उर्फ साहिल मिश्रा पुत्र उपेन्द्र मिश्रा 20 वर्ष निवासी अमिलकी थाना गोविंदगढ हाल बिछिया की मौत हो गई थी। गोली मारकर हत्या की सूचना रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों को मिली थी। ऐसे में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी और डीएसपी अजाक उमेश प्रजापति सहित शहरी थानों का पुलिस बल अस्पताल पहुंचा है।

रातभर चली घेराबंदी

आधी रात दोस्तों के द्वारा दोस्त की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी विवेक सिंह ने शहरभर में नाकेबंदी कराई है। अमहिया पुलिस ने संदेही सत्यम मिश्रा को उठाया है। पूछताछ में अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। बवाल को देखते हुए अमहिया के साथ, सिविल लाइन, सिटी कोतवाली, चोरहटा, विश्वविद्यालय, बिछिया और समान थाना के प्रभारी अपने अपने थाने के पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

पांच घंटे तक चला चक्काजाम

आधी रात को हुई वारदात के बाद परिजन भड़क गए। वे सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्काजाम कर दिए। ऐसे में धोबिया टंकी से अस्पताल चौराहे के बीच पूर्ण रूपेण आवागमन ठप रहा। परिजनों की मांग थी कि आरोपितों के खिलाफ प्रकरण कायम किया जाए। साथ ही गिरफ्तारी कर सभी का घर गिराया जाए।

आरोपित के घर पहुंची पुलिस

परिजनों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद राजस्व एवं पुलिस का अमला सुमित सिंह परिहार के घर पहुंच गया जहां सुमित सिंह परिहार घर की नाप की गई है माना जा रहा है कि प्रशासन बुधवार को मकान गिराने की कार्रवाई कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.