Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डकैती की साजिश रच रहे 6 आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस

54

रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने पावभाजी के दुकानदार भाइयों के साथ चाकूबाजी करने के चार आरोपितों सहित छह आरोपितों को बाजनखेड़ा फंटे के पास से डकैती की साजिश रचते गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वे एक शो रूम पर डकैती डालने की तैयारी में थे। उनके पास से देशी कट्टा, तलवार, लाठी, खटकेदार चाकू आदि जब्त किए गए हैं।

मंगलवार दोपहर पुलिस चाकूबाजी के चार आरोपित भोला पाटीदार उर्फ मोनू, चितांश देसाई, राहुल रांका व हितेश साहू उर्फ भय्यू को पावभाजी की दुकान तक पैदल जुलूस के रुप में ले गई।वहां से जिला अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल कराया गया।

उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई की रात आरोपित भोला पाटीदार ने अन्य साथियों के साथ गायत्री सिनेमा रोड पर पावभाजी की दुकान पहुंचकर दुकानदार दीपक डांगी व उसके भाई पप्पू निवासी ग्राम बोहड़े जिला चित्तौड़गढ़ हालमुकाम स्थानीय कल्याण नगर को धमकाकर हफ्ता वसूली की मांग कर धमकाकर चले गए थे।

दीपक ने स्टेशन रोड थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसके बाद 16 जुलाई की रात चार आरोपितों ने दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दुकानदार भाइयों पर चाकू व बेसबाल बैट से हमला बोल दिया था।

इससे पप्पू घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार आपराधिक तत्वों की तलाश के दौरान सोमवार व मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बाजनखेड़ा फंटे के पास डकैती की साजिश रच रहे हैं।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन, एसपी राकेश खाखा व सीएसपी हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा स्टेशन रोड टीआइ किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में चार टीमों ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की।

एक टापरी के पास छह आरोपित हथियार लेकर दिखाई दिए। छिपकर उनकी बातें सुनने पर दल ने पाया कि वे हाईवे पर स्थित महिंद्रा शो रूम पर डकैती डालने की बाते कर रहे हैं। पकड़ने का प्रयास करने पर वे भागने लगे।

घेराबंदी कर आरोपित 26 वर्षीय भोला उर्फ मोनू पाटीदार पुत्र रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड, 29 वर्षीय अजय उर्फ अज्जू पुत्र जगदीश निवासी बरगुंड़ों का वास, 20 वर्षीय चित्रांश देसाई पुत्र महेशकुमार देसाई निवासी एसबी बायपास रोड मांगल्या इंदौर हालमुकाम स्थानीय गंगासागर, 30 वर्षीय राहुल कांटा पुत्र धुन्नालाल निवासी नयागांव राजगढ़, 30 वर्षीय हितेश उर्फ भय्यू पुत्र सीताराम साहू निवासी राजीव नगर व 28 वर्षीय मनोज पाटीदार पुत्र गिरधारीलाल पाटीदार निवासी ग्राम कनेरी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के पास से देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस, दो लाठी, एक तलवार, एक खटकेदार चाकू, मौके से बीयर की 12 खाली केन, शराब के पाव आदि जब्त किए गए।भोला, चित्रांश, राहुल व हितेश पावबाजी दुकानदार पर जानलेवा हमले के आरोपित भी है।

गिरने से आई चोटे, डकैती कर इंदौर जाने वाले थे

पुलिस को देख भागने दौरान भोला व अन्य आरोपित गिर गए थे, जिससे उनके हाथ-पैरों में चोट आई है। जुलूस निकालने के दौरान कुछ आरोपित मुंह लटकाए हुए तथा एक आरोपित लंगड़ाता हुआ चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.